फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट होकर प्रियंका गांधी का कल स्वागत करेंगे कांग्रेसजन:अजय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। नगर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक में लोकसभा प्रभारी अजयशंकर दुबे ने कहा कि 18 मार्च को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के जनपद आगमन पर एकजुटता के साथ उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेसजन राष्ट्रीय महासचिव के विचारों का अनुशरण कर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। लोकसभा प्रभारी ने बताया कि प्रियंका गांधी 18 मार्च को जलमार्ग से प्रयाग और मिर्जापुर विंध्याचल धाम तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। कार्यकर्ता-पदाधिकारी बड़ी संख्या सीतामढ़ी, रामपुर घाट पहुंच स्वागत की तैयारी में लगेंगे। कहा कि प्रियंका गांधी युवा कार्यकर्ताओं और जिम्मेदार लोगों से मिलकर लोकसभा चुनाव की सफलता के लिए उत्साह और नई ऊर्जा भरने का काम करेंगी। समीक्षा बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी हित में कमर कसने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर सुरेशचंद उपाध्याय, गुलजारीलाल, देवेंद्र दुबे, धीरेंद्र पांडेय, उमापति मिश्रा, राजेंद्र दुबे राजन, संतोष सिंह, लल्लन मिश्रा, सत्येद्र प्रकाश तिवारी, काशीनाथ, माबूद खां, लवकुश नारायण मिश्र, सुरेश तिवारी, राजेश दुबे, सुरेश मिश्रा, दीपक पांडेय, पंचलाल यादव, प्रेमबिहारी उपाध्याय समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें