फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका के लिए बनारस से मंगाया गया स्टीमर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ज्ञानपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 18 मार्च को भदोही जिले में जलमार्ग से धार्मिक स्थली सीतामढ़ी पहुंचेगी। वह सीता समाहित स्थल पर जगत जननी सीता माता के दरबार में मत्था टेकने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलेंगी। इसके बाद जलयात्रा रामपुर पहुंचेगी। यहां से वह मिर्जापुर रवाना होंगी।
प्रियंका की जलयात्रा के लिए काशी से विशेष स्टीमर मंगाया गया है। स्टीमर के साथ रामपुर घाट पहुंचे नाविक राम रतन के मुताबिक वाराणसी से प्रयागराज के लिए 14 मार्च को रवाना हुए आठ स्टीमरों में से एक सबसे खास है। यह स्टीमर वातानुकूलित है और इसमें सोफानुमा कुर्सियां लगीं हैं। साथ ही इसमें दो इंजन लगे हैं। इसकी दूसरी मंजिल पर करीब 12 लोगों के बैठने का स्थान है। माना जा रहा है कि इसी स्टीमर में प्रियंका को बैठाया जाएगा। प्रियंका की जलयात्रा के काफिले में चार स्टीमर प्रयागराज से भी जुड़ेंगे। प्रयागराज से काशी तक की जलयात्रा में 12 स्टीमरों का बेड़ा शामिल रहेगा। पीडब्ल्यूडी के एई एसबी राव ने बताया कि प्रियंका गांधी की यात्रा के मद्देनजर वाराणसी से प्रयागराज जा रहे स्टीमर और बजड़ों को पास कराने के लिए पीपा पुल खोले गए। स्टीमरों के पास होने के बाद उन्हें बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपीजी ने सीतामढ़ी और रामपुर घाट पर लिया सुरक्षा का जायजा
ज्ञानपुर। प्रियंका गांधी के पूर्वांचल दौरे के निमित्त शनिवार को एसपीजी ने जिले के गंगा घाटों पर सुरक्षा का जायजा लिया। सीतामढ़ी और रामपुर घाटों पर पहुंचकर एसपीजी के अधिकारियों ने एक-एक चीज का गहराई से निरीक्षण किया। किस नाव पर प्रियंका चलेंगी, कहां लोगों से मिलेंगी और दर्शन के दौरान सुरक्षा के क्या इंतजाम रहेंगी आदि बिंदुओं पर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए गए। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें