फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह एडीओ और 77 सेक्रेटरी से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन योजना के बेसलाइन सर्वेक्षण में छूटे पात्र लाभार्थियों की इंट्री के बाद फोटो अपलोडिंग में लापरवाही बरतने पर जिले के सभी छह ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही भदोही ब्लॉक के 77 गांवों में जीओ टैगिंग 80 फीसदी से कम होने पर सभी सेक्रेटरी को नोटिस भेजा गया है। शासकीय योजनाओं में रुचि नहीं लेने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। चेताया कि तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई की जाएगी।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में दो लाख से अधिक शौचालय बनाए गए हैं। लाभार्थियों के बेसलाइन सर्वे कराने के बाद ब्लॉकवार इंट्री कराई जाती है। उसके बाद बनने वाले शौचालयों की माहवार फोटो अपलोडिंग कराई जाती है। फरवरी में ज्ञानपुर, भदोही, औराई, डीघ, अभोली और सुरियावां ब्लॉकों में फोटो अपलोडिंग की समीक्षा की गई तो किसी भी ब्लॉक में स्थिति ठीक नहीं मिली। सुरियावां ब्लॉक में ही फोटो अपलोडिंग के 6583 लक्ष्य के मुकाबले केवल 1138 फोटो ही अपलोड हो सके थे। इसी तरह दूसरे ब्लॉकों की स्थिति भी ठीक नहीं मिली। सीडीओ के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने एडीओ डीघ अजय पांडेय, अभोली के नंद कुमार दूबे, ज्ञानपुर के रमाशंकर मिश्र, सुरियावां के सूर्यबख्श सिंह, भदोही के राजेंद्र सरोज और औराई के सुरेश तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह तीन दिन पहले मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह की अध्यक्षता में जीओ टैगिंग की समीक्षा की गई थी। इसमें डीघ और भदोही ब्लॉक की प्रगति दुरुस्त नहीं मिली थी। भदोही में 77 गांवों में तो 80 प्रतिशत से कम टैगिंग की गई थी। इसको देखते हुए सभी 77 गांवों के सेक्रेटरी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि केंद्रीय और प्रदेश सरकार की किसी भी योजना में लापरवाही न बरती जाए। शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वालों पर सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें