ज्ञानपुर। कांग्रेसजनों ने बृहस्पतिवार कैंडल मार्च निकाल पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्घाजंलि अर्पित की गई। तो वहीं एअर स्ट्राइक में पाकिस्तान द्वारा बंधक बनाये गए विंग कमांडर अभिनंदन की अविलंब रिहाई की मांग की गई।
कैंडिल मार्च में शामिल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य उमापति मिश्रा, सुरेशचंद उपाध्याय ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी हठवादिता छोड़ दें अन्यथा भारत किसी लायक नहीं छोड़ेगा। भारतीय विंग कमांडर को कब्जे में कर लेने से बदले की आग ठंडा नहीं पड़ेगी। कहा गया कि पाकिस्तान अपनी गलत हरकतों को छिपाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहा है। उपाध्यक्ष राजेश पांडेय ने कहा कि भारतीय फौज के साथ पूरा देश खड़ा है। आवश्यकता पड़ी तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जायेगा। अंत में दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को याद करते हुये उनके परिजनों को सहनशीलता की प्रार्थना की गई। मार्च नगर भ्रमण कर दुर्गागंज तिराहा पहुंच समाप्त हुई। इस मौके पर सिद्घार्थ मिश्रा, डा.सगीर हसन खान, जानमोहम्मद, शोभनाथ, निजामुद्दीन, काशीनाथ, मो.शहीद, शहनवाज, मो.रजा, संतोष, शशि पांडेय, तोषू, तनु समेत बड़ी संख्या में लोग भी शामिल रहे।