फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की याद में हर आंखे नम, दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलवामा के अवंतीपुरा में आंतकी हमले में शहीद 42 जवानों की शहादत से हर किसी की आंखे नम हो गई है। तीसरे दिन भी जिले में कैंडिल जुलूस और श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन कर शहीदों को नमन किया गया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर के राजापार्क में भाजपा की ओर से श्रद्धांजलि एवं संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसमें आतंकवादियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि शहीद जवानों के साथ पूरा देश खड़ा है। सरकार ऐसे लोगों को बख्शेगी नहीं। इस दौरान सांसद, भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने एक माह का वेतन शहीद जवानों को देने की घोषणा किया। मौके पर जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, दिनेश पांडेय, पूर्व विधायक पूर्णमासी पंकज, प्रभात श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा, छत्रपति सिंह, अशोक जायसवाल, वीरेंद्र शुक्ला, शेष नारायण पाठक, रोहित पांडेय आदि रहे।
ज्ञानपुर के काशी विश्वनाथ महिला उच्च शिक्षा संस्थान पूरेगोसाईदास में रविवार को छात्राओं ने मौन धारण कर शहीदों को नमन किया। मौके पर शिवशंकर पांडेय, सत्यदेव पांडेय, राकेश कुमार, राजेश कुमार श्रीवास्तव, सरोज पाठक, रीतू श्रीवास्तव, अच्छेलाल दूबे, कृष्ण मुरारी सरोज आदि रहे। ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर औराई ब्लॉक प्रमुख विकास मिश्रा के नेतृत्व में कैंडिल जुलूस निकाला गया। मौके पर भरतराज सिंह, धर्मेन्द्र मिश्र आदि रहे। गोपीगंज नगर में युवा नेता एवं पूर्व विधायक उदयभान सिंह के बेटे आशीष सिंह के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें शहीद जवानों को नमन कर आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

गोपीगंज के अमवामाफी गांव में कैंडिल मार्च निकालकर शहीदों को याद किया गया। चौधरी यादव, गोपीनाथ यादव, मूलचंद्र यादव, गोपीनाथ यादव, मूलचंद यादव, मातादीन यादव, बलराम गौंड़ राजेश, राजन, अजय, शिवपूजन, विकास, अनिल, जय भारत आदि रहे। मटरू बहाबीर मंदिर जगरनाथपुर में जय कुमार यादव, दुर्गेश तिवारी, राजेश परदेशी आदि रहे। महजूदा बाजार में बाइक जुलूस निकालकर शहीदों को नमन किया गया। मौके पर गोरेलाल पांडेय, आशीष सिंह, प्रशांत ठाकुर, विमल पांडेय, सूरज वर्मा, दीपू साहू, पवन मिश्रा, अवनीश पांडेय, सोनू, निशांत, मंगेश, रजनीश सिंह, विनय सिंह, सेबू, सुनील, सनी सिंह, नागेश पांडेय, शारदा पांडेय, सूरज श्रीवासतव आदि रहे। सुरियावां नगर में कैड़ल मार्च निकालकर शहीदों को याद किया गया। मौके पर अजीत यादव पप्पी, सूरजभान, रमेश साहू, विनय गुप्ता, विकास रंजन, दीनदयाल जायसवाल, सतेंदर गुप्ता, राहुल सरोज, शुभम गुप्ता, शुभम कौशल, मनीष गुप्ता, दीपक हलवाई आदि रहे। वहिदानगर के मझगवां गांव में कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर प्रधान देवीप्रसाद यादव, महेंद्र बिंद, राज बहादुर यादव, बैरागी, लवकुश, कमलाशंकर महतो, रामचंद्र यादव, मुन्नी सिंह आदि रहे। बसवापुर चौराहे पर कैंडिल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर पूर्व सपा अध्यक्ष प्रदीप यादव, कमला यादव, सुशील बेनवंसी, शिशिर कुमार सिंह, उदय सिंह, बबलू बिंद, प्रेम पाठक, पंकज दुबे आदि रहे।विश्व हिंदू महासभा की ओर से सनवईया गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीद जवानों को नमन किया गया। मौके पर रामजी यादव, सुधिराम यादव, गिरजा यादव, विश्वनाथ विश्वकर्मा, मुन्नूलाल बिंद, सुनील बिंद, राजू प्रजापति, नंदलाल बिंद, रमेश यादव, बच्चू लाल आदि रहे। इसी तरह फार्फ संस्था की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर रिषिराज मिश्र, रामदत्त मिश्र, अशोक मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, उत्तम कुमार, सूरज विश्वकर्मा, तिलेश्वर शुक्ल, राज कुमार तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन

धर्मेन्द्र पाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें