पालिका के भूतपूर्व चेयरमैन नहीं रहे
भदोही । सपा के वरिष्ठ नेता तथा नगर पालिका परिषद भदोही के भूतपूर्व अध्यक्ष हाजी सईद अहमद अंसारी का रविवार की शाम 6 बजे निधन हो गया। काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। गत दिनों वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वे घर आए थे। र विवार को स्थिति नाजुक होने पर नगर के ही एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस लीं। उनके निधन की खबर से नगर में शोक व्याप्त हो गया। वे दो बार लगातार नगर पालिका के अध्यक्ष हुए। उनके निधन की खबर सुनकर नूरखांपुर स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। उनके संबंधी सगीर एजाज अंसारी ने बताया कि सोमवार को दोपहर 2 बजे नूरखांपुर के बड़े कब्रिस्तान में उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्देखाक किया जाएगा। भारी संख्या में कालीन निर्यातक, व्यवसाई, राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्त्ता शोक व्यक्त करने के लिए पहुंच गए थे।