भदोही। मॉडर्न इंटर कॉलेज अभयनपुर का बुधवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत और नृत्य की धमाकेदार प्रस्तुतियां दी। अभिभावकों ने भी कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंजता रहा।
विद्यालय के छात्र-छात्राएं पूरी तैयारी के साथ मंच पर उतरे और गीत, संगीत, नृत्य, कौव्वाली और नाटक से अतिथियों का मन मोह लिया। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के सीईओ शेषमणि पांडेय ने कहा कि आज के बच्चे देश के भविष्य हैं। उन्हें आवश्यक सुविधाए उपलब्ध कराकर उनका आज संवारने की जिम्मेदारी की हम सबकी है। उन्होंने शिक्षा के साथ साथ खेलों पर भी उतना ही ध्यान देने पर जोर दिया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ। इसके बाद शिवानी, प्रीति, आंचल, वंदना, अंकित, श्रद्धा, रोहिणी, प्राची ने सरस्वती वंदना से अतिथियों का स्वागत किया। वंदना, आरती, रंजना, निधि ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शिल्पा और स्नेहा ने भजन श्याम तेरे नाम की प्रस्तुति देकर वातावरण भक्तिमय बना दिया। अंजली, शालिनी, मुस्कान ने देश भक्ति गीत व नृत्य तुझको है सलाम इंडिया प्रस्तुत कर दिल जीत लिया।
नटखट नृत्य में सत्यमा, आकांक्षा, अंजली ने जौहर दिखाए तो फिर भी दिल है हिंदुस्तानी गीत गाकर युवराज, लकी, दीपिका, रोहित, सुमंत ने तालिया बटोरी। छात्राओं ने देश भक्ति गीत सलाम इंडिया, कत्थक नृत्य की खूब सराहना हुई। मुख्य अतिथि ने मनमोहक प्रस्तुति के लिए नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया। संचालन जगत यादव और सहाना खान ने किया। प्रधानाचार्य बलिराज मौर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया। औराई ब्लॉक प्रमुख विकास मिश्र ने भी छात्राओं की सारहना की। इस मौके पर गोविंद दूबे, रामधर यादव पंचू, सुभाष मौर्य4, राकेश सिंह, बाला चौरसिया, प्रमोद राय, खुशियाल यादव, रामदुलार यादव, दारा यादव, पवन दूबे, रमेश चौहान, आबिद अंसारी उपस्थित रहे।