फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य में शिथिलता नहीं होगी क्षम्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। केंद्र सरकार और डाक विभाग की ओर से चलाईं जा रहीं लाभपरक योजनाओं के लक्ष्य को पूरा करने में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह हिदायत ज्ञानपुर स्थित मुख्य डाकघर में बुधवार को हुई डाक कर्मियों की बैठक में पश्चिमी मंडल के अधीक्षक प्रभाकर त्रिपाठी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पहल पर डाक विभाग ने नए वित्तीय वर्ष में सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खाते खोलने एवं बायोमैट्रिक मोबाइल फोन ऐप से बचत और चालू खाते का संचालन करने आदि का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। लक्ष्य को पूरा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इससे विभाग की कार्यकुशलता और व्यवहारिकता को सुुदृढ़ बनाने में कामयाबी मिलेगी। साथ ही बैंक में लगने वाली भीड़ से बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। वहीं उपस्थित ग्रामीण और अन्य डाक सेवकों को लक्ष्य प्राप्ति का विवरण सौंपा गया। उप मंडलीय निरीक्षक शशिकांत ने प्रतिदिन खाते खोलने और गांवों में शिविर लगाने आदि कार्यों की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर ओवरसीयर चरनजीत यादव, उप डाकपाल रमेश कुमार, अरविंद कुमार, पंचलाल, प्रसन्न माधव मिश्र, रोहित गुप्ता, विनोद कुमार समेत बड़ी संख्या में डाककर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें