फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेली साहू-राठौर महासभा के पदाधिकारियों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भारतीय तेली साहू/राठौर महासभा जिला इकाई की बैठक रविवार को पकरी तिराहे स्थित एक प्रतिष्ठान में हुई। जिसमे संगठन के नवमनोनीत पदधिकारियों का अभिनंदन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश गांधी ने कहा कि समाज के लोगों को न केवल अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए बल्कि उन्हें हासिल करने की ललक दिखानी होगी। बैठक में राजनीतिक हस्तक्षेप की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज के लोग अपने बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दें। शिक्षा ऐसी कड़ी है जो राजनीति ही नहीं हर क्षेत्र में आगे ले जाएगी। प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन सुरियावा ने हाल ही में नव मनोनीत जिला इकाई के पदाधिकारियों जिलाध्यक्ष देवनाथ साहू, जिला महामंत्री गोविंद राम साहू, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष जितेंद्र साहू, युवा इकाई के महामंत्री राजकुमार साहू को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने भी संबोधित किया।
बैठक में छेदी लाल साहू, छोटेलाल गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता, अमित गुप्ता, शिव प्रसाद गुप्ता, सुभाष गुप्ता, देवी प्रसाद गुप्ता, संतोष, सुरेश, राजकुमार गुप्ता, त्रिभुवन, राजेश, सूर्यभान गुप्ता, चंद्रभान, सुनील, मनीश, रमेश, रोशन लाल साहू, चंद्रेश, अमरनाथ साहू आदि आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें