ज्ञानपुर। भदोही नगर स्थित महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय में काम करने वाली दाई को दोबारा नौकरी देने के बदले 10 हजार रुपये और एक लड़की की मांग करने के मामले की जांच शुरू हो गई है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन बुधवार को हरकत में आ गया और जिलाधिकारी ने भदोही एसडीएम को प्रकरण की जांच का निर्देश देते हुए हफ्तेभर के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
सुरियावां थानाक्षेत्र के तुलापुर बहदुरान गांव की रहने वाली सुशीला देवी एमबीएस अस्पताल में दाई का काम करती थी। उसकी नियुक्ति साफ-सफाई का ठेका लेने वाली लखनऊ की एक एजेंसी के जरिए हुई थी। महिला का आरोप है कि उसे चार महीने काम कराने के बाद बिना किसी सूचना के निकाल दिया गया। कहा गया कि दो महीने बाद आना, काम मिल जाएगा। जब वह दोबारा काम मांगने गई तो एजेंसी के ठेकेदार और अस्पताल के एक बाबू ने उससे 15 हजार रुपये की मांग की। असमर्थता जताने पर कहा कि 10 हजार रुपये दे दो और एक लड़की की व्यवस्था कर दो तो तुम्हें नौकरी मिल जाएगी। साहब को खुश करना पड़ता है। यह खबर अमर उजाला ने बुधवार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित की। इस बीच प्रकरण की शिकायत लेकर जिला मुख्यालय पहुंची महिला के प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने मामले की जांच करने का निर्देश उप
साहब! फोन पर मिल रही है धमकी
ज्ञानपुर। अस्पताल की साफ-सफाई का ठेका लेने वाली कंपनी के सुपरवाइजर और अस्पताल के बाबू पर रिश्वत और लड़की की मांग करने का आरोप लगाने वाली सुशीला देवी ने बुधवार को प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री से की। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को देते हुए उसने आरोप लगाया कि उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। फोन पर धमकी मिल रही है कि शिकायत वापस ले लो नहीं तो तुम्हें देख लिया जाएगा।