गोपीगंज (भदोही)।
युवा नवयुवक दल ने भैया दूज पर नगर में बाल भरत मिलाप का आयोजन किया। बाबा कबूतर नाथ से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, माता सीता के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें मनमोहक झांकी, लाग और विमान शामिल थे।
बैंडबाजे के साथ निकली शोभायात्रा नगर के अंजही मोहाल होते हुए छोटी चौराहे पर पहुंची। जहां प्रभु श्रीराम समेत चारों भाइयों का मिलन हुआ। चारों भाइयों का मिलन देखने जुटे लोग जयकारा लगाने लगे। शोभायात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कई जगहों पर महिलाओं ने श्रीराम की आरती उतारी। राम-भरत मिलन के बाद शोभायात्रा सदर मोहाल, बड़ा चौराहा, पश्चिम मोहाल, खड़हटी मोहाल, बस स्टैंड होते हुए कबूतरनाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। भरत मिलाप के दौरान कोतवाल सुनील दत्त दुबे मय फोर्स डटे रहे। नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष प्रह्लाददास गुप्ता ने भगवान श्रीराम की आरती और पुरस्कारों का वितरण किया। इस मौके पर मो. गरीब हाशमी, रमेश कनौजिया, सुभाष शर्मा, शिवशंकर गुप्ता, गुल्लू अग्रहरि, गुड्डू जायसवाल, मनोज अग्रहरि, शिवम मोदनवाल, डब्बल अग्रहरि, श्रीकांत जायसवाल, दिनेश अग्रहरि, मिथिलेश अग्रहरि, प्रकाश चंद, संतोष मोदनवाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।