फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग में भदोही तो बालिका में मिर्जापुर का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई (भदोही)।
विज्ञापन

काशीराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे तीन दिवसीय मंडलीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दौड़, ऊंची कूद समेत अन्य खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। बालक वर्ग में भदोही तो बालिका में मिर्जापुर के खिलाड़ियों का दबदबा दिखा।
विज्ञापन

पांच हजार मीटर दौड़ में सेवाश्रम इंटर कॉलेज सुरियावां के कुलदीप सिंह तो 1500 मीटर में गणेश प्रसाद इंटर कॉलेज के मनीष कुमार प्रथम रहे। जूनियर बालक वर्ग में जय हिंद इंटर कॉलेज मिर्जापुर के विकास पटेल तीन हजार मीटर में अव्वल रहे। सीनियर बालक वर्ग गोला प्रक्षेप में लवकुश यादव, बालिका लंबी कूद में शिखा यादव, ऊंची कूद में विकास यादव भदोही के प्रथम रहे। जूनियर बालक वर्ग गोला प्रक्षेप में आरिफ मिर्जापुर, लंबी कूद और ऊंची कूद में दिलीप कुमार सोनभद्र प्रथम रहे। सीनियर बालिका वर्ग लंबी कूद में श्रद्धा यादव प्रथम, पुनीता सोनभद्र द्वितीय रहीं। दूसरे दिन ओवरआल भदोही और मिर्जापुर के खिलाड़ी छाए रहे। इस मौके पर कुंवर साहब मिश्र, शंभूनाथ पांडेय, राजवन सिंह, ब़ृजेंद्र सिंह, चंद्रबली पटेल, साधु तिवारी, प्रवीन सिंह, बलराम गुप्ता, दिनेश सिंह, नीतम कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें