सीएचसी गोपीगंज में कोरोना वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संरक्षण के लिए टीकाकरण अभियान निरंतर जारी है। इस क्रम में शुक्रवार को 50 स्वास्थ्य केंद्रों पर 5970 के सापेक्ष 912 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इस दौरान 602 लोगों को पहली डोज जबकि 310 लोगों ने दूसरी डोज लगवाया। हालांकि वैक्सीन की कमी होने से 70 स्वास्थ्य केंद्रों की बजाय 50 स्वास्थ्य केंद्रों पर ही वैक्सीनेशन किया गया ।
एक मार्च से दूसरा चरण शुरू हुआ जिसमें 60 से अधिक आयु के सभी बुजुर्ग और 45 से 59 वर्ष तक की आयु के बीमार लोग शामिल रहे। एक अप्रैल से तीसरे चरण में 45 साल से ऊपर की आयु वाले सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया है कि 5970 लक्ष्य के तहत 912 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। कई केंद्रों पर वैक्सीन खत्म हो गई थी। वहीं, देरशाम वैक्सीन दुबारा आ गई है। लोग स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच कर टीकाकरण का लाभ ले रहे हैं।