फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 84 छात्रों ने दी राजकीय आईटीआई की मासिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जंगला औराई, में बुधवार को सात ट्रेडों में होने वाली प्रथम मासिक परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। छात्रों ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर परीक्षा में हिस्सा लिया। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. राम गोपाल सोनकर ने बच्चों को उत्साहित किया। बताया कि कड़ी मेहनत ही सफलता की एकमात्र कुंजी है।
विज्ञापन

अनुदेशक विशाल यादव, प्रवीन कुमार बिंद, ज्योति मौर्य, संध्या रॉव की निगरानी में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रधानाचार्य रामगोपाल सोनकर ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कुल 84 बच्चों का ही दाखिला हुआ है। जबकि कॉलेज में सीट 220 है। बताया कि देर में मान्यता मिलने की वजह से सीट नहीं भर पाया। 84 बच्चों ने मासिक परीक्षा दी। बताया कि छात्रों ने इलेक्ट्रीशियन, फीटर, वेल्डर, फैशन डिजाइन, कोपा, ड्रोन पायलट और ड्रोन टेक्नीशियन के विषयों की परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें