फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल थमेगा चुनावी शोर, तैयारी अंतिम दौर में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव के मतदान की अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 12 मई को होने वाले मतदान को लेकर शुक्रवार शाम पांच बजे चुनावी शोर थम जाएगा। शनिवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी बूथों के लिए होगी। मतदान की तारीख करीब होने से चुनावी महासमर में कूदे सियासी सूरमाओं की धड़कने तेज हो गई हैं। निर्वाचन विभाग तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन

छठवें चरण में 12 मई को जिले में मतदान होना है। मतदान दिवस के 48 घंटे पहले यानी शुक्रवार को शाम पांच बजे तक भदोही संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। 12 मई की सुबह सात बजे से पोलिंग बूथों पर मतदान शुरू हो जाएगा। आयोग की ओर से इस बारे में गाइडलाइन जारी कर दी गई है। निर्वाचन विभाग की ओर से तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन अब चुनाव के लिए मतदान कराने के मोड में आ गया है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। छोटे बड़े वाहनों की पार्किंग कराई जा रही है। वहीं दूसरी ओर चुनाव को लेकर चंद दिन बचने से अब उम्मीदवारों और राजनैतिक दलों ने भी प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 12 मई की सुबह मतदान शुरू कराने के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी 11 मई को की जाएगी। सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने निर्धारित बूथ पर ही रात में विश्राम कर भोर से ही मतदान कराने तैयारी में लग जाएंगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा ने कहा कि मतदान दिवस के 48 घंटे पहले सभी तरह का चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। ऐसे में कहीं प्रचार होना आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। वोटरों को मतदाता पर्ची भेजी जा चुकी है, जिन स्थानों पर नहीं पहुंची है वहां भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें