फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली को लेकर सजा बाजार, हो रही खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। होली पर्व को लेकर बाजार सज गए हैं। खाद्य पदार्थ से लेकर होली खेलने के लिए सामानों की खरीदारी भी शुरू हो गई है। सोमवार शाम को लोग व्यंजन संग पिचकारी, अबीर गुलाल आदि खरीदते रहे। 20 मार्च को होलिका दहन तो 21 को होली खेली जाएगी।
विज्ञापन

आपसी भाईचारा के पर्व होली को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। होलिका दहन से लेकर होली खेलने के लिए बच्चे काफी खुश है। एक सप्ताह पूर्व से चल रही तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। जगह-जगह स्थापित होलिकाओं में उपली, लकड़ी आदि डालने के लिए युवा जगह-जगह पहुंच रहे हैं। ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही समेत अन्य बाजारों में होली के रंगों के साथ ही कपड़ा, ज्वैलरी, शृंगार के सामानों की खरीददारी करते रहे। वहीं खोवा तथा सूजी की दुकानों पर महिलाओं की खासी भीड़ देखने को मिली। युवाओं और बच्चों में होली का रंग अभी से चढ़ने लगा है। पर्व को देखते हुए बाजारों में भी चहल-पहल दिख रही है। नगर के शापिंग माल, कपड़ा की दुकान, किराना की दुकान पर खरीददारों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया है। ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए कपड़ा और रेडीमेड के दुकानदारों ने अलग-अलग छूट दे रहे है। कहीं कपड़े आदि की खरीददारी करने पर अबीर-गुलाल का गिफ्ट पैक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें