फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादगी और ईमानदारी के प्रतिमूर्ति थे पर्रिकर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर/गोपीगंज। पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार के सभी कार्यक्रम स्थगित कर जोरई कार्यालय पर शोकसभा कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि मनोहर पर्रिकर सादगी और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। मौके पर सांसद वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, विधायक दीनानाथ भाष्कर रवींद्रनाथ त्रिपाठी, डॉ. पूर्णमासी पंकज, प्रदीप सिंह आदि रहे। इसी तरह खमरिया में भाजयुमो की ओर से शोकसभा कर पर्रिकर को श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर कमलेश मौर्य, रवि वर्मा, विनय, जयप्रकाश शुक्ल, धर्मेंद्र कुमार, अंकित सिंह, मुनेश मौर्य, मनोज , कन्हैया मौर्य, लक्ष्मी बिंद, राजकुमार मोदनवाल, संदीप सोनी आदि रहे। इसी तरह गोपीगंज के बड़े शिव धाम परिसर में शोकसभा कर गोवा के सीएम को नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके ही रक्षा मंत्री रहते हुए सर्जिकल स्ट्राइक हुआ,जो आज देश के लिए गर्व की बात है। देश और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मौके पर दिनेश पांडेय, रेनू पांडेय, सपना दूबे, नीलम, सुषमा मालवीय, सोहन लाल, राजीव पाठक, अश्वनी अग्रवाल, संदीप गुप्ता, अर्चना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें