भदोही। सनबीम स्कूल भदोही की प्रिंसिपल रेनू बाला सिंह को देश के 100 प्रभावशाली प्रधानाचार्यों की सूची में जगह मिली है। नई दिल्ली की प्रमुख शैक्षणिक संस्था एके एस एजुकेशन अवार्ड्स के तहत 25 फरवरी को उन्हें रंगारंग कार्यक्रम में इस सम्मान से नवाजा गया।
संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. दिनेश कामरान ने सूची जारी करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि भारत शिक्षा के क्षेत्र में दूसरे विकासशील देशों से कहीं तेज तरक्की कर रहा है। मंगलवार की शाम नई दिल्ली से लौटीं प्रिंसिपल ने बताया कि देश के विभिन्न प्रांतों से आए लगभग एक हजार नामिनेशन में से 100 का चयन किया गया। बताया कि चयन का आधार प्रधानाचार्यों की शिक्षण कार्यशैली के अलावा अपने विद्यालय में बच्चों का मनोबल बढ़ाने और उत्साहवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों को बनाया गया।