फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला ट्रांसफार्मर बना खतरे का सबक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री की ओर से चलाए जा रहे सौभाग्य बिजली योजना को घर-घर तक पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है। योजनाओं को पूरा करने के लिए शहरी और ग्रामीण स्तर पर पोल, केबल और ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं, लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते ट्रांसफार्मर को लगा कर खुला छोड़ दिया जा रहा है। इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

सौभाग्य योजना के तहत घर-घर बिजली बिजली पहुंचाने की कवायद ग्रामीण और शहरी स्तर पर चल रही है। इसके लिए पोेल, केबल और ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। लेकिन, कई जगह ट्रांसफार्मर लगाकर खुला छोड़ दिया गया है। महिला कोतवाली के पास लगे ट्रांसफार्मर को खुला छोड़ दिया गया है। इससे रास्ते से आने जाने वाले राहगीरों, मोहल्ले में रहने वाले लोगों और मवेशियों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। इसी तरह कई अन्य स्थानों पर भी ट्रांसफॉर्मर सुरक्षित ढंग से नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें