फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर चौराहे के समीप बुधवार को बस के धक्के से वृद्ध की मौत हो गई। वह सड़क पार कर रहे थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक और बस दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

औराई थानाक्षेत्र के कठारी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया (65) बुधवार को औराई बाजार आए थे। दोपहर में वह औराई चौराहे के समीप हाईवे पार कर रहे थे। इसी बीच दक्षिणी लेन पर जा रही एक निजी बस ने धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर घटना के बाद भाग रहे बस चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। बस समेत वह पुलिस की हिरासत में है। घटना के चलते क्षेत्र में काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति रही। उधर सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलने के बाद मृतक के घर पर कोहराम मच गया। शोकाकुल घरवालों को लोग ढाढ़स बधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें