भदोही। हिंदू भगवा वाहिनी की बैठक सोमवार को में दरोपुर स्थित राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को संगठन के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए युवाओं को जोड़ने की रणनीति बनाई गई। बैठक में जिला अध्यक्ष राहुल पांडेय ने जिला और नगर संगठन का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति की। बैठक में नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
बताया कि दिनेश तिवारी को जिला उपाध्यक्ष, बृजेश तिवारी को जिला महामंत्री, अजय मिश्रा को जिला महासचिव, दीपक पांडेय को जिला सचिव, आसुतोश दूबे को जिला मंत्री बनाया गया। इसके अलावा शिखर श्रीवास्तव को नगर भदोही नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। जिलाध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष से नगर इकाई के गठन का निर्देश दिया। कहा कि संगठन में उर्जफावान सदस्यों को जिम्मेदारी दें जो राष्ट्र, समाज के लिए काम कर सकें। नवनियुक्त पदाधिकारियों का मनोनयन प्रमाण पत्र दिए गए। बैठक में विकास पांडेय, प्रवीण, राज, मनीजर, मनीष, विनीत आदि मौजूद रहे।