फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित ईओ और सहायक श्रमायुक्त को भेजी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सामूहिक विवाह योजना और एक पेंशन योजना की समीक्षा आयोजित की गई। इसमें नौ फरवरी को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह को सफल बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में अनुपस्थित अधिशासी अधिकारी भदोही और सहायक श्रमायुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं है, इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। स्वयंसेवी संस्थाओं से कहा कि वह अपने क्षेत्र के गरीब तबके के परिवारों को योजना के बारे में बताएं और उनकी बेटियों की शादी कराएं। सभी खंड विकास अधिकारी, नगर पालिका, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियो को कड़ी हिदायद देते हुए कहा कि युद्ध स्तर पर लगकर जोड़ों का चयन करें। डीएम ने कहा कि अब हर जोड़े पर 51 हजार रूपये खर्च किया जाएगा। मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव आदि रहे। इसके बाद डीएम ने चाइल्ड लाइन आपातकालीन सेवा 1098 को शुरू करने के लिए बैठक ली। इसमें चाइल्ड लाइन प्रोजेक्ट चलाने के लिए आवेदन करने और जनपद में बाल सुरक्षा के मामलों पर चर्चा की। डीएम ने कहा कि चाइल्ड लाइन आपातकालीन सेवा बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। किसी भी बच्चे का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए, एक भी बच्चा छूटना नही चाहिए और सबका विकास होना चाहिए। बच्चों को आश्रम की कार्ययोजना बनाने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना श्रीवास्तव को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें