फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे की 79 सीटों पर प्रसपा लड़ेगी चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के रैली प्रभारी हिमांशु सिंह का मंगलवार को दुर्गागंज रोड स्थित रामलाल यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वह नौ दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों की समीक्षा करने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सेक्युलर पार्टियों से मिलकर प्रदेश से भाजपा को हराएंगे। इसके लिए वार्ता चल रही है। उन्होंने कहा कि सबको एकजुट करने और 11 सूत्री मांग को लेकर नौ दिसंबर को लखनऊ में रैली का आयोजन किया गया है। इसमें सूबे से करीब 10 लाख लोगों को जुटने का अनुमान है। भदोही से भी 25 हजार से अधिक लोग रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि किसान आयोग का गठन, पिछड़ों को जातिगत आधार पर लाभ, महिला और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर रोक, पेट्रोल, डीजल के दाम घटाने, युवाओं को रोजगार मिले या उन्हें भत्ता दिया जाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा से मिली हुई है। एमपी में सेक्युलर ताकतों को कमजोर करने के लिए सपा वहां से चुनाव लड़ी। कहा कि 2019 में प्रसपा मुलायम सिंह यादव की सीट छोड़कर लोकसभा की 79 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर अकील अख्तर सिद्दीकी, राकेश यादव, अखिलेश प्रताप सिंह, बैजनाथ यादव, कल्लू यादव, शीतला प्रसाद, अजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें