फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू कराने को लेकर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। समाजवादी पार्टी समेत कई संगठनों ने अहमदगंज गजिया रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम और दुर्घटना की नौबत के लिए भाजपा सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया है।
सोमवार को जाम में फंसी एंबुलेंस सवार रोगी की मौत की खबर पर मंगलवार को पूर्व विधायक जाहिद बेग के यहां जुटे भाकपा, माकपा, किसान सभा, भारतीय कल्याण समिति के पदाधिकरियों ने 29 नवंबर को एसडीएम से ठप पड़े रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण शुरू कराने की मांग को लेकर पत्रक सौंपने का निर्णय लिया है। कहा कि प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं कीी तो 10 दिसंबर से बेमियादी धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक के यहां जुटे नेताओं ने कहा कि करोड़ों खर्च के बाद भी मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। इसके लिए केवल भाजपा सरकार जिम्मेदार है। खास बात यह है कि यहां के जनप्रतिनिधि की चुप्पी भी लोगों की समझ से परे है। अधूरे आरओबी को लेकर ना तो प्रशासन कुछ बता रहा है ना ही जनप्रतिनिधि। पूर्व विधायक ने प्रेस वार्ता में कहा कि 29 नवंबर को प्रदर्शन कर तहसील में प्रशासन को पत्रक दिया जाएगा। जबकि कार्रवाई नहीं होने पर 10 दिसंबर से धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में हाजी शाहिद हुसैन अंसारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख विकास यादव, का. इंद्रदेव पाल, का.इजहार खां, का.प्रेम प्रकाश, शोभनाथ यादव, अलीशेर खां, संतोष यादव, राजकुमार यादव, मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें