फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वों पर भी नहीं हो सकी सड़कों की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। मोहर्रम और श्री गणेश पूजा के मौके पर भी सड़कों के गड्ढे नहीं पाटे जा सके। इसको लेकर आमजन में असंतोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि आम तौर पर सड़कों की मरम्मत का मामला हो या गड्ढों को पाटने का त्योहारों के मौके पर बैठकों में अधिकारी लोगों की सुनते थे और समय पर काम हो भी जाता था लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन

भदोही नगर की कोई भी सड़क हो सब गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। औराई से भदोही बाईपास होते हुए जौनपुर मार्ग इन दिनों बेहद खरतनाक हो चली है। विवेकानंद चौराहे, इंदिरा मिल रेलवे ओवरब्रिज के समीप, रामरायपुर, रजपुरा चौराहे तक सड़कों के गड्ढे दुर्घटना का सबब बन रहे हैं। भदोही नगर से होकर गुजरने वाले मेनरोड की भी कमोवेश ऐसी ही दशा है। लेकिन मोहर्रम के मौके पर शहर के अंदर की सड़क के गड्ढों को पटवाया जा सका है।
इसको लेकर श्री गणेश पूजा महासमिति के पदाधिकारियों में असंतोष व्याप्त है। महासमिति के अध्यक्ष विनीत बरनवाल ने कहा कि रविवार को प्रतिमा विसर्जन को जाना है। इस संबंध में डीएम राजेंद्र प्रसाद से मिल कर सड़कों की मरम्मत कराने के बावत वार्ता हुई थी। उन्होंने गड्ढों को पाटने और मरम्मत कराने के निर्देश भी लोक निर्माण विभाग को दिया था लेकिन केवल शहर के अंदर की सड़क के गड्ढों में गिट्टी राबिश डाल कर पाट दिया गया। मरम्मत नहीं कराई गई। कहा कि इस बारे में मुख्यमंत्री से पीडब्लूडी की लापरवाही की लिखित शिकायत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें