फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत आपूर्ति का रोस्टर बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। रात्रि कटौती से हो रही जनता की मुश्किलों के मद्देनजर बिजली विभाग ने बृहस्पतिवार से आपूर्ति के शेड्यूल में परिवर्तन कर दिया है। नए रोस्टर के मुताबिक नगर क्षेत्र को 20 घंटे बिजली मिलेगी और दो चरणों में दो-दो घंटों के लिए कटौती होगी। नए आदेश के चलते बृहस्पतिवार की रात में बिजली कटौती नहीं हुई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता राम कुमार ने बताया कि सुबह सात बजे से नौ बजे तक और शाम को चार बजे से छह बजे तक कटौती का समय निर्धारित किया गया है। बाकी समय निर्बाध बिजली मिलेगी। नए रोस्टर का आम जन ने स्वागत करते हुए कहा है कि अब देखना है कि शासन और प्रशासन वादे के मुताबिक 20 घंटे बिजली देता है या नहीं। बृहस्पतिवार को बिजली व्यवस्था ठीक करने और रात्रि कटौती बंद करने की मांग को लेकर एक्सईएन से मिलने गए कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पीसीसी मुशीर इकबाल ने कहा कि 20 घंटे आपूर्ति मतलब 20 घंटे। यदि इसमें कोताही की गई तो हम लोग शांत नहीं बैठेंगे। उधर भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने नए रोस्टर का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार के निर्णय से आमजन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें