फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव: बैनर-पोस्टर से पटा कॉलेज परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। छात्रसंघ चुनाव की सुगबुगाहट के बीच केएनपीजी कॉलेज परिसर में छात्र संगठनों की गतिविधियां बढ़ गईं हैं। पूरा कॉलेज परिसर छात्र नेताओं और संभावित प्रत्याशियों के बैनरों और पोस्टरों से पटा पड़ा है। हालांकि कॉलेज की ओर से अब तक इस संबंध में कोई गाइड लाइन जारी नहीं की गई है। चुनाव पांच अक्टूबर के बाद कराने की संभावना है।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन अक्टूबर के पहले सप्ताह से नामांकन शुरू कराने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। कॉलेज सूत्रों का कहना है कि बैक पेपर और इंप्रूवमेंट परीक्षा की बाधा न होती तो सितंबर में ही छात्रसंघ चुनाव हो जाते। फिर भी कॉलेज प्रशासन ने डॉ. घनश्याम मिश्र को चुनाव अधिकारी नामित कर छात्रसंघ चुनाव की रूपरेखा तैयार कर लिया है। 28 सितंबर से पांच अक्टूबर तक बैक पेपर और इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं होनी हैं। इसके चलते चुनाव परीक्षा से पहले करा पाना संभव नहीं है। परीक्षा प्रभारी डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि चुनाव की तिथि के बारे में सटीक जानकारी चुनाव अधिकारी दे सकते हैं, लेकिन इतना तो तय है कि पांच अक्टूबर के पहले चुनाव नहीं होना है, क्योंकि इस तिथि तक परीक्षा होनी है। दूसरी ओर कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रनेताओं के उत्साह की गवाही कैंपस की दीवारें दे रही हैं। समूचा कॉलेज परिसर छात्र नेताओं के बैनर पोस्टर से पटा पड़ा है। खास बात यह है कि अब तक कॉलेज प्रशासन ने इस संबंध में कोई गाइड लाइन जारी नहीं की है। चुनाव अधिकारी डॉ. घनश्याम मिश्रा ने कहा कि परीक्षा के बाद चुनाव कराने की तैयारी में कॉलेज जुटा हुआ है। इसके लिए पुलिस-प्रशासन को लिखकर दिया जा चुका है। दशहरा तक चुनाव संपन्न करा लेने की उम्मीद है। कॉलेज परिसर में लगा बैनर-पोस्टर भी जल्द ही हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें