फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोवर्स रेंजर्स शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार से पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। प्राचार्या डा. (श्रीमती) अजय गोस्वामी ने स्काउट व गाईड के महत्व पर चर्चा करते हुए छात्रों को बताया कि अनुशासन से किसी भी ऊंचाई पर पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिविर में जो बातें सिखाई जाए उनका आत्मसात करें।
विज्ञापन

प्राचार्या ने कहा कि स्काउट और गाऊड की सोच विषम परिस्थितियों में संजीवनी का कार्य करता है। प्रथम दिन रोवर्स व रेंजर्स का विभिन्न पशु पंक्षियो के नाम देकर पांच टोलियो में बांट कर उन्हें अलग अलग कार्य सौंपे गए। प्रशिक्षक शेषधर दूबे ने प्रथम दिन स्काउड व गाईड को शपथ दिलाई और उन्हें नियम कायदे बताए। कहा पाचं दिवसीय प्रशिक्षण में पेड़ पर चढ़ना, नदियों में तैरना, रस्सी से पुल बनाना, जंगल में फंस जाने पर दिशा ज्ञान करना, पशु-पंक्षी आदि आवाजे निकालने की जानकारी भलिभांति होनी चाहिए। यह भी कहा कि जब तक बगैर संसाधन भोजन बनाना न आए तब तक आपमें निपुणता नहीं आएगी। बताया कि अगले पांच दिनों आप सिखाई गई बातों को अपनाएं।
बताया कि शिक्षा के क्षेत्र स्काऊट और गाईड का विशेष लाभ मिलता है। दाखिले में स्काउट गाईड के अंक काम आते हैं। अधिक से अधिक छात्रों को रोवर्स व रेंजर्स में प्रतिभाग करना चाहिए। सहायक प्रशिक्षक चंद्रेश राय ने भी संबोधित किया। शिविर का संचालन रोवर्स प्रभारी डा.बृजेश सिंह व रेंजर्स प्रभारी डा.भावना सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें