फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार देना स्टार्ट-अप का मकसद

विज्ञापन
स्टार्ट-अप
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

केएनपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को स्टार्टअप मेक इन इंडिया को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेशचंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्टार्टअप मेक इन इंडिया का मकसद देश को ग्लोबल मैनीफैक्चरिंग एवं निर्यात हब बनाना और युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराना है।
विज्ञापन

आईक्यूएसी के तत्वावधान में बांबे कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य ने युवाओं को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। बांबे कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस से पधारे मुख्य वक्ता संदीप पाठक ने स्टार्ट-अप मेक इन इंडिया योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच व्यावसायिक अथवा रोजगार कुशलता, भारत में शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और अन्य सामाजिक मुद्दों पर विचार रखे। साथ ही श्रोताओं की शंकाओं का समाधान भी किया। डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि हमारे युवाओं के पास प्रतिभा और कौशल दोनों है। ये युवा राष्ट्रनिर्माण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य और मुख्य वक्ता ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यशाला में व्यापार की शुरुआत, निर्माण परमिट, ऊर्जा सहूलियत, प्रॉपर्टी रजिस्ट्री, कर्ज सहूलियत, निवेशकों की रक्षा, कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि मसलों पर डॉ. कल्पना अवस्थी, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. रत्नेश सोनी, डॉ. अभिमन्यू यादव, डॉ. रविशंकर वाचस्पति, डॉ. अवधेश सिंह यादव, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. अविनाश यादव आदि ने चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें