फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दर की बढ़ोतरी पर भड़के सपाजन

विज्ञापन
भड़के सपाजन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली की बढ़ी दर को वापस लेने की सरकार से मांग की। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए गए। सुबह 10 बजे से दो बजे तक धरना-प्रदर्शन करने के बाद राज्यपाल के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

विरोध-प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा सरकार ने निकाय चुनाव खत्म होते ही बिजली की दरों में भारी बढ़ोतरी कर दी। 29 नवंबर को निकाय चुनाव खत्म हुए, 30 नवंबर को बिजली दरों में 83 से 150 फीसदी तक वृद्धि कर दी गई, जो प्रदेश की जनता और किसानों के साथ धोखा है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों और किसानों को अब काफी महंगी बिजली मिलेगी। सपा इस बढ़ोतरी को बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार को इसे वापस लेना होगा। वरना व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने नौ माह के कार्यकाल में कोई काम नहीं किया है। जनता सरकार की तानाशाही से परेशान हो गई है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। लोग रोटी जुटाने में परेशान हैं। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री रामरती बिंद, रामकिशोर बिंद, नान्हक यादव, प्रमोद चंद मौर्य, हृदय नारायण प्रजापति, मनोज, जितेंद्र, श्यामधर, तेजपति यादव, रमेश चंद्र यादव, प्रवक्ता धर्मेंद्र मिश्र पप्पू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें