फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलें ओके करने में जुटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रमुख सचिव सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम और जिले के नोडल अधिकारी अनिल कुमार आगामी 16 और 17 अगस्त को जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह शासन से चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने के साथ ही लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। सचिव के आगमन को लेकर विभागीय अफसरों की धुकधुकी बढ़ गई है। विभिन्न विभाग फाइलें ओके करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद जिले के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर आए और समीक्षा करके चले गए। पहली बार जिले के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव यहां दो दिन रुक कर एक-एक कार्य की समीक्षा करेंगे। डीएम ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी और कार्यदायी संस्थाओं को पत्र जारी कर पूरी तरह से तैयार रहने के लिए कहा।

पत्र में कहा कि प्रमुख सचिव अनिल कुमार थाना, तहसील, जिला चिकित्सालय, सीएचसी, पीएचसी के अलावा किसी एक गांव का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वह गंगा से सटे ओडीएफ बनने वाले गांव में जाकर जांच करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि निरीक्षण में खामियां मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर सचिव के आगमन को लेकर शुक्रवार को बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों संग बैठक कर लंबित मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें