फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्रेटरी निलंबित, एडीओ पंचायत को प्रतिकूल टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में गड़बड़ी करने में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी विशाख जी के निर्देश पर डीपीआरओ ने भदोही ब्लॉक के रेवड़ा परसपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी सुधाकर राम को निलंबित कर दिया जबकि एडीओ पंचायत नन्हे लाल को प्रतिकूल टिप्पणी जारी की। सेक्रेटरी को भदोही ब्लॉक में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


कुछ माह पूर्व रेवड़ा परसपुर के ग्रामीणों ने ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण समेत अन्य योजनाओं में धांधली का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर विकास कार्यों की जांच की गई तो गड़बड़ी सामने आई। सीडीओ हरिशंकर सिंह की जांच में यह पाया गया कि जयदेवी, मोहन दुर्बली को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र दर्शाया गया जबकि वह पूर्व में इंदिरा आवास और महामाया आवास का लाभ ले चुके थे।

इसी तरह सात और अपात्रों को आवास की सूची में शामिल किया गया। शौचालय निर्माण में भी व्यापक स्तर पर गड़बड़ी पाई गई। जांच रिपोर्ट पर डीएम ने डीपीआरओ को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ अनिल त्रिपाठी ने शुक्रवार को सेक्रेटरी को निलंबित कर भदोही ब्लॉक पर संबद्ध किया। उन्होंने कहा कि सहायक विकास अधिकारी सुरियावां को विभागीय जांच की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें