फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सुरियावां में 8, एमबीएस में पांच साल, सौ शय्या में सालभर से एक्सरे मशीन खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के सरकारी अस्पतालों में एक्स-रे की व्यवस्था बदहाल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में आठ साल, भदोही एमबीएस में पांच साल और सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में एक साल से डिजिटल एक्सरे मशीन खराब है।
विज्ञापन

इन मशीनों को ठीक करने के लिए आठ से 10 बार पत्र लिखे गए , लेकिन सभी प्रयास धरे के धरे रहे गए हैं। यहां तक कि जिला अस्पताल के मरीजों को सौ शय्या भेजा जाता है। यहां भी एक्स-रे मशीन खराब है।
जिले में जिला अस्पताल, भदोही एमबीएस, 100 बेड़ सरपतहां जैसे बड़े अस्पताल संचालित होते हैं। इसके अलावा छह सीएचसीभानीपुर, डीघ, गोपीगंज, औराई, भदोही, सुरियावां सीएचसी पर रोजाना 3500 से 4000 की ओपीडी होती है। इसमें 400 से 500 मरीजों को हर दिन एक्स-रे की जरुरत पड़ती है। निजी सेंटर पर एक्स-रे कराने से 300 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। कई बार तो चिकित्सक ही कमीशनखोरी के चक्कर में मरीज को बाहर से एक्स-रे लिख देते हैं। सुरियावां सीएचसी की एक्सरे मशीन आठ साल से डंप पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें