ज्ञानपुर नगर में नथईपुर तिराहे के पास के पास दिवार तोड़ कर हुई चोरी। संवाद
ज्ञानपुर। नगर के गिरधरपुर तिराहे पर बृहस्पतिवार की रात किराना की दुकान की दीवार को तोड़कर कैश काउंटर से 75 हजार नकद चोरी की गई। शुक्रवार को पता चलने पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। लखनो गांव निवासी अजय शुक्ला की मालवीय टेंट हाउस के पास किराना की दुकान है।
पीड़ित ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह आसपास के लोगों ने दीवार टूटने की सूचना दी। अंदर जाकर देखा तो कैश काउंटर में रखे गए 75 हजार गायब थे। बाजार के मध्य हुई चोरी से व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने कहा कि पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। मामले की जांच की जा रही है।