फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 आंगनबाड़ी और सहायिकाओं की सेवा होगी समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
72 आंगनबाड़ी और सहायिकाओं की सेवा होगी समाप्त
विज्ञापन

62 की उम्र पार कर चुकीं सहायिका और कार्यकर्ता चिह्नित
शासन के निर्देश पर विभाग की ओर कराई गई स्क्रीनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत 54 सहायिका और 18 कार्यकर्ता नौकरी से हटाई जाएंगी। विभाग की ओर से सूची तैयार कर ली गई है। 31 अगस्त को सभी को नौकरी छोड़नेे का पत्र दे दिया जाएगा है।
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से ग्रामीण एवं नगरीय इलाकों में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किया जाता है। इसमें नवजात, धात्री और गर्भवती महिलाओं को पोषाहार सहित अन्य जरूरी सुविधाएं दी जाती हैं। जिले में करीब 1400 आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन हजार सहायिका और कार्यकर्ता तैनात हैं। केंद्रों पर तैनात बड़ी संख्या में महिला कर्मी 60 से 65 साल की उम्र को पार कर चुकी हैं, जिससे केंद्रों पर आने-जाने एवं घर-घर सुविधाएं पहुंचाने में वे अपेक्षाकृत समर्थ नहीं हो पातीं। इससे जरूरी काम भी प्रभावित होता है। विशेष सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आदेश जारी कर 62 साल की उम्र पार कर चुकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को हटाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश को संज्ञान में लेते हुए विभाग की ओर से जिले के सभी छह ब्लॉकों में ऐसी महिला कर्मियों की स्क्रीनिंग कराई गई। जिनमें 54 सहायिकाएं और 18 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिलीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि चिह्नित 72 महिला कर्मियों को 31 अगस्त को नौकरी छोड़ने का पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें