फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षाएं प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो गईं। इसके लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन बारहवीं की अंग्रेजी की परीक्षा थी, जिसमें पंजीकृत 852 विद्यार्थियों में से 27 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई।
शनिवार को हुई अंग्रेजी की परीक्षा में सबसे अधिक 466 विद्यार्थी भदोही नगर के मदर हलीमा पब्लिक स्कूल में, वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में 228, दयावंती पुंज माडल स्कूल सीतामढ़ी में 85 और जयराजी देवी पब्लिक स्कूल जंगीगंज में 79 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जयराजी देवी और दयावंती स्कूल में शत प्रतिशत उपस्थिति रही, जबकि मदर हलीमा और वुडवर्ड स्कूल में क्रमश: 22 और पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मदर हलीमा स्कूल में दसवीं की सूचना प्रौद्योगिकी विषय की परीक्षा भी थी, लेकिन एकमात्र पंजीकृत छात्र अनुपस्थित रहा। मदर हलीमा स्कूल के केंद्र व्यवस्थापक शकील अंसारी ने बताया कि 10.30 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। कुल 20 कक्ष में परीक्षा हुई और मानक के अनुसार प्रत्येक कक्ष में 2-2 परीक्षक लगाए गए थे। बताया कि परीक्षा समापन के बाद बोर्ड के दिशा निर्देश पर भदोही डाकघर के माध्यम से इलाहाबाद बोर्ड आफिस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वुडवर्ड पब्लिक स्कूल की केंद्र व्यवस्थापक शालिनी मेहरा ने बताया कि सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा शांतिपूर्वक माहौल में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें