ज्ञानपुर। किसान सम्मान योजना के तहत तीनों तहसीलों में फीडिंग का कार्य जोर पकड़ लिया है। प्रथम चरण के तहत मिले एक लाख पांच हजार के लक्ष्य को पूरा होते ही 24 फरवरी से किसानों के खातों में सम्मान निधि मिलनी शुरू हो जाएगी।
केंद्र सरकार की ओर से किसानों की सेहत सुधारने के लिए किसान सम्मान योजना लागू की गई है। दो सप्ताह तक तहसीलों और लोकवाणी, जनसेवा केंद्रों से जहमत के बाद खतौनियों को प्राप्त कर कृषक प्रपत्रों को संबंधित लेखपालों के हवाले कर दिये। राजस्व कर्मी भी सरकार की मंशा पर खरा उतरने के लिए फीडिंग कराने में दिन-रात एक कर दिये थे। अब तक 85 हजार की फीडिंग के बाद 73 हजार लाभार्थियों को लाभ दिलाने के लिए सूचीबद्ध भी कर दिया गया। एसडीएम ज्ञानपुर अमृता सिंह का कहना है कि तहसीलों में सूची फाइनल होने के बाद भी फीडिंग कराई जा रही है। जैसे ही प्रथम चरण की धनराशि खाते में पहुंचेगी, वैसे ही दूसरे चरण की भी तैयारी होती रहेगी।