ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को गणित परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी, भाषण, पोस्टर, लघु शोध प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
समारोह का शुभारंभ करते हुये प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने कहा कि गणित क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हर क्षेत्र में गुरुजनों से ली गई शिक्षा का प्रकाश बिखेरा जा सकता है। परिषद के निदेशक डॉ. सर्वेशानंद ने छात्रों के जीवन में नियमितता, सरलता, समर्पण लाने पर विस्तार से प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सोनकर ने कड़ी मेहनत की सलाह दी। परिषद के उपनिदेशक डॉ. सुशील कुमार ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत करने वालों को सफलता अपने आप मार्ग प्रशस्त करती है। तत्पश्चात छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अतिथियों को मंत्रमुग्ध होने पर विवश कर दिया। समापन राष्ट्रगान से हुआ। संचालन डॉ. सर्वेशानंद ने किया। इस मौके पर डॉ. अरुण कुशवाहा, डॉ. घनश्याम मिश्र, डॉ. संजय, डॉ. जय सिंह, डॉ. किरण शर्मा, डॉ. आलोक रंजन, डॉ. विष्णुकांत, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. अतिशयेंद्र, डॉ. देवकुमार, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, डॉ. चंद्रभान यादव, डॉ. जयप्रकाश शर्मा, डॉ. प्रतीक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।