फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकवाणी केंद्रों के बहुरे दिन,तहसील से नहीं छूट रहा मोह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के तेवर तल्ख होने और तहसीलदार सुनील कुमार की ओर से लोकवाणी, सहज जनसेवा केंद्रों से आहरित होने वाले खसरा-खतौनियों को किसान सम्मान योजना के लिए मान्य बताने के बाद भी तहसील से किसानों का मोह भंग नहीं हो पा रहा है। तो वहीं लोकवाणी केंद्रों पर भी बुधवार को सुबह से शाम तक खतौनी के लिए भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

बताते चलें कि केंद्र सरकार की ओर से चुनावी सौगात देकर किसानों को वर्ष में छह हजार तो मार्च माह के अंत तक 2 हजार रुपये खाते में भेजने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने किसानों को लाभान्वित कराया जाना है। इस बाबत जहां गत चार दिनों औराई, भदोही व ज्ञानपुर तहसील में खतौनी हासिल करने के लिए कृषकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कृषि विभाग के अनुरोध पर राजस्व कर्मी भी गांवों में पहुंच कर पंजीकृत किसानों का सत्यापन करने के बाद छूटे हुए लोगों को लाभ दिलाने में लग गये हैं। हालांकि जिलाधिकारी ने भी 14 फरवरी तक हरहाल में प्रपत्रों को जमा कराने के लिए कृषि और तहसील प्रशासन से अभियान भी चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें