फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रशासन की उदासीनता को बर्दास्त नहीं करेगी ससपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लखनो गांव में स्कूली वैन हादसे को लेकर जिला मुख्यालय पर चल रहे ससपा का धरना चौथे दिन बुधवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिला प्रशासन पीड़ित परिजनों को न्याय और मुआवजा देने को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

12 जनवरी को लखनो गांव में स्कूल वैन हादसे में 19 बच्चे झुलस गए थे। इसमें तीन बच्चों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। सशक्त समाजवादी पार्टी अभिभावकों को आर्थिक मदद और जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन की मांग को लेकर चार दिनों से धरना दे रही है। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा कि पीड़ित और मृतक बच्चों के परिजनों को न्याय और मुआवजा देने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नहीं है। लेकिन, वह इस उदासीनता और लापरवाही को कतई बर्दास्त नहीं करेंगे। पीड़ित बच्चों के परिजनों को न्याय और मुआवजा मिलने तक उनका धरना जारी रहेगाञ इस मौके पर ओमप्रकाश शुक्ला, भास्कर शुक्ला, महेश, कैलाश दूबे, पवन कुमार, रामा बिंद, भागल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें