फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी आज, महिलाएं रखेंगी व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुत्र की सलामती और सुख-सौभाग्य की कामना को लेकर मनाया जाने वाला गणेश चतुर्थी का त्योहार 24 जनवरी को जिले में मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखने के बाद शाम को चंद्र दर्शन और अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाता है।
विज्ञापन

मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। डुहियां के पं. दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि काशी से प्रकाशित महावीर पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी का व्रत बृहस्पतिवार को रखा जाएगा। चंद्रोदय रात्रि 9.10 बजे होगा। इसी समय भगवान गणेश को अर्घ्य दिया जाएगा। इस व्रत को रखने वाले को संतान की दीर्घायु और सुख शांति के साथ ही सभी संकटों से छुटकारा मिलने का फल प्राप्त होता है। इस दिन लोग पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ दर्शन-पूजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें