फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में केंद्र की सता से बेदखल होगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। बिंदनगर में आयोजित समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय चौपाल के अंतिम दिन रविवार को टीम लीडरों को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा की गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर ने कहा की भाजपा सरकार ने सिर्फ देश की जनता को गुमराह करने का काम किया। जनता भाजपा के कारगुजारी को समझ चुकी है। 2019 में अर्श से फर्श पर पहुंचाएगी। जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा माहौल खराब कर चुनाव जीतना चाहती है लेकिन जनता सफल नहीं होने देगी। सपा नेता अजीत सिंह क्षत्रिय ने कहा कि आने वाले समय में गठबंधन के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस दौरान टीम लीडर डॉ. आरके पटेल, रीता वर्मा, सूबेदार विश्वकर्मा, लालबहादुर बिंद, काशीनाथ पाल, रामयज्ञ पाल, पूर्व सांसद रामरति बिंद, राम किशोर बिंद समेत अन्य लीडर सम्मानित हुए। इस मौके पर जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव, मुन्नर राम यादव, प्रमोद यादव, डबलू सिंह, घनश्याम गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें