फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर-ए उमरा पर रवाना हुआ जत्था

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। नगर से छह जायरीनों का जत्था सोमवार को पवित्र सफर-ए-उमरा के लिए रवाना हुआ। जत्थे में शामिल लोग मंगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट से जेद्दाह की फ्लाइट से उड़ान भरेंगे। सोमवार को उन्हें काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ रवाना करने के लिए भारी संख्या में परिजन भदोही रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।
स्टेशन पर लोगों ने जायरीनों का फूलमाला पहना कर स्वागत करते हुए काबा शरीफ में वतन और दोस्तों, रिश्तेदारों के लिए दुआ की दरख्वास्त की। हज वर्ष में केवल एक बार होता है, लेकिन उमरा के लिए पूरे वर्ष कभी भी जाया जा सकता है। हज में जहां 45 दिन तक लग जाते हैं, वहीं उमरा में कम से कम 14 दिन लगते हैं। इन दिनों निजी टूर ऑपरेटर्स के माध्यम से संख्या संख्या में लोग उमरा के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज लखनऊ रवाना होने वालों में भदोही नगर के हैदर संजरी, साजिदा बेगम, हाजी इस्तीयाक अहमद, नासिर अली, रईसा, ओबैदुल्लाह अंसारी व खमरिया के हाजी शम्सी रहे। उन्हेें ट्रेन पर बैठाने से पहले लोगों ने नारा-ए तक्बीर के गगनचुंबी नारे लगाए। विदा करने वालों में गुलाम संजरी, शब्बीर खां, इकराम खां, लाडले खां, गुड्डू खालसा, खुर्शीद खां, अफसर, नदीम, गुड्डू संजरी, शमशेर, फैसल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें