वहिदानगर। विकास खंड डीघ के भमौरी गांव में सोमवार को मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना, सुभाषित, अमृत वचन एवं गीत प्रस्तुत कर स्वयं सेवकों ने एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। अपने बौद्धिक संबोधन में मुख्य वक्ता जिला बौद्धिक प्रमुख अशोक जी ने कहा कि भारत चिर पुरातन और सनातन देश है। जहां रहने वाले सभी हिंदू भारत माता के पुत्र हैं और हम सभी बंधु जाति-पात के भेदभाव को तोड़कर एकजुटता की मिठास को साझा करने और समूचे विश्व को बंधुत्व का संदेश देकर राष्ट्रवाद की विचारधारा को बढ़ावा देते हुए देश, परम वैभव पर पहुंचाना मुख्य ध्येय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचरित्र पांडेय ने की। इस मौके अवसर पर संघ चालक डीघ राजकुमार जी, जिला गोसेवा प्रमुख कैलाश जी, खंड कार्यवाह डीघ राकेश जी, संपर्क प्रमुख संजय जी, बेचन शुक्ल, धर्मराज सिंह, दिलीपमान, शिवसागर, मनोज जी, बृजेश जी, सुरेश, आकाश, गणेश, नागेश, शीतला राजीव सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।