फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयंती शनिवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। उनके आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने विश्व पटल पर देश का मान-सम्मान बढ़ाया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है।
विज्ञापन

गोपीगंज के संत विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य अजय त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। उन्होंने स्वामी जी के विचारों को पढ़कर सुनाया। बताया कि विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणाश्रोत रहे। इसके पूर्व स्कूल की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर शैलेंद्र पांडेय, राधेश्याम उपाध्याय, रमाकांत गुप्ता, ज्ञानेश्वर अग्रवाल, सुधीर कुमार सिंह ,सर्वेश शुक्ला, कृष्ण आनंद दुबे, मदन सिंह, मोहन तिवारी ,श्री कांत जयसवाल, रामचंद्र जायसवाल, विश्वनाथ, रमाशंकर पाठक, बीडी पांडे आदि मौजूूद रहे। चौरी के बरैला में राशि फाउंडेशन की ओर से आयोजित जयंती में विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि डा. आरके पटेल ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। मौके पर नदीम अहमद, राजपति यादव, बृजेश यादव, राकेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। वहिदानगर संवाददाता के अनुसार, हीरानंद सेवा निकेतन समिति बेरवा पहाड़पुर की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय ने उनके विचारों को सुनाया। मौके पर लोलारक नाथ पांडेय, मानिक चंद्र, रविकांत, पीसी गुप्ता, अरविंद पांडेय, लालजी गौतम, नीतू शर्मा आदि मौजूद रहे। ऐकल कार्यालय गोपीगंज में अंचल समिति के अध्यक्ष विजय साहू के नेतृत्व में विवेकानंद की जयंती मनी। बताया कि ऐकल अभियान का मूलमंत्र ही विवेकानंद जी के सिद्धांतो पर आधारित है। मौके पर रोहितास अग्रहरी, ओम प्रकाश, गोविंद साहू, राहुल बिंद आदि मौजूद रहे। खमरिया के शहीद नरेश इंटर कालेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस रूप में मनाई गई। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रही शीबू को सम्मानित किया गया। बच्चों के झुलसने की घटना मिलने पर प्रार्थना सभा आयोजित कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें