फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 कीलो चाईनीज जांच के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेच रहे लोगों पर कार्रवाई के लिए शनिवार को कोतवाली पुलिस ने कई दुकानों की जांच पड़ताल और निरीक्षण किया। कार्रवाई में 20 किलो मांझा बरामद करते हुए उसे जांच के लिए भेजा है। पुलिस ने दुकानदारों को चाइनींज मांझा बेचने पर कार्रवाई करने चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

जानकारी हो कि खतरनाक चाइनीज मांझे से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। मकर संक्रांति के ठीक पहले बाजार में अधिसंख्य दुकानें पतंग और मांझा के साथ सज जाती है। इनमे कई प्रतिबंध को दरकिनार करते हुए चोरी छिपे बेचते हैं। पुलिस ने बाताया कि इस आशय की कई शिकायतें मिलने के बाद आज जांच की गई। जांच में शामिल सीओ अभिषेक कुमार पांडेय ने कटरा बाजार की कई दुकानों की जांच की।
जांच में भारी मात्रा में चाइनीज मांझा मिलने पर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। सीओ ने कहा कि जांच में चाइनीज साबित होने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। जांच के दौरान उन्होंने दुकानदारों को सचेत करते हुए कहा कि इससे जान भी जाने की जोखिम होता है। जांच से पतंग के दुकानदारों में खलबली का आलम रहा। उनके साथ कोतवाली प्रभारी एसएन मिश्रा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें