फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाभार्थियों को ढाई करोड़ लोन वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। पंजाब नेशनल बैंक उद्यमिता को बढ़ावा देने और शिल्पियों को स्वावलंबी बनाने के क्रम में राष्ट्र की आर्थिक तरक्की में विशेष योगदान दे रहा है। मुद्रा लोन के शुभारंभ के बाद से अधिसंख्य शिल्पकार इसका लाभ उठा चुके हैं। ये बातें पीएनबी के फॉरेन लेटर ऑफ क्रेडिट प्रमुख जीपी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को एक प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राहक गोष्ठी में कही। गोष्ठी में 50 शिल्पियों को ढाई करोड़ रुपये मुद्रा लोन और स्टैंड अप इंडिया के तहत ऋण प्रदान किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मुद्रा लोन योजना शिल्पियों, एमएसएमई उद्यमियों के लिए सौगात साबित हो रही है। इसके माध्यम से अधिसंख्य लोग स्वावलंबी बनने की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक, अमिताभ सेन ने बताया कि इस योजना के तहत 50 हजार रुपये से लेकर 10 लाख तक लोन मिल सकता है। बताया कि स्टैंडअप योजना अनुसूचित जाति, ओबीसी और महिला उद्यमियों को ध्यान में रख कर शुरू की गई है। इसे निचले तबके को ध्यान में रख कर शुरू की गई है। गोष्ठी में उपायुक्त उद्योग, हरेंद्र प्रताप ने सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यमियों के लिए संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला और पीएनबी की ओर से लाभार्थियों को ऋण प्रदान किए। पीएनबी के मुख्य प्रबंधक जयशंकर राय ने बताया कि 50 लाभार्थियों को लगभग ढाई करोड़ रुपये लोन निर्गत किए गए। गोष्ठी मे एचपी यादव, आलोक चौधरी, सीईपीसी के उपनिदेशक वीके सिन्हा, डॉ. एसके पांडेय, जयंत देशपांडे, अंकित कुमार प्रबंधक ऋण भदोही के अलावा लाभार्थी रंजना यादव, मुन्ना यादव, अतीक खां, समर सिद्दीकी, रवींद्र कुमार, हरिलाल पाल, जावेद खां, जयप्रकाश राय, शकील अंसारी, अजय प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें