फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो को धक्का मारते हुए पेड़ से भिड़ा ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। थानाक्षेत्र के थानीपुर गांव में बृहस्पतिवार रात लगभग दो बजे बालू से ओवरलोड ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क छोड़कर घर के बाहर खड़े ऑटो को क्षतिग्रस्त करते हुए पेड़ में जा भिड़ा। अगर ट्रैक्टर पेड़ से नहीं भिड़ता तो घर में घुस सकता था। इससे जन-धन की हानि हो सकती थी। बताया जाता है कि बालू लादकर एक ट्रैक्टर ज्ञानपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में थानीपुर के पास अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क छोड़ पटरी की ओर चला गया। पटरी की ओर घुसा ट्रैक्टर हरिराम के घर के बाहर खड़े ऑटो में धक्का मारते हुए पेड़ में जा भिड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें