फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिली

विज्ञापन
भाजपा को अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिली
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। निकाय चुनाव में भाजपा को अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिली। जिले की दो नगर पालिकाओं और पांच नगर पंचायतों समेत कुल सात नगर निकायों में से केवल दो में ही भाजपा को जीत नसीब हुई। उसमें भी भदोही नगर पालिका में मुकाबला काफी नजदीकी रहा। कई नगर निकायों में मुंह की खाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नीति नियंता कमजोर कड़ियों की तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में खुद को सबसे मजबूत स्तंभ होने का दम भरने वाली भाजपा को भदोही जिले के निकाय चुनाव में उम्मीद के मुताबिक जीत नहीं मिली। भदोही नगर पालिका और ज्ञानपुर नगर पंचायत में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत का झंडा बुलंद कर लिया, लेकिन अन्य चार नगर पंचायतों और एक नगर पालिका में पार्टी को लोहे का चना चबाने के बाद भी जीत नसीब नहीं हुई। मिनी कालीन नगरी के नाम से चर्चित खमरिया नगर पंचायत में भाजपा की हालत सबसे खराब रही। वहां से प्रत्याशी बनाए गए रामसजीवन मौर्य सातवें स्थान पर चले गए। गोपीगंज और नई बाजार में लड़ाई में होने के बावजूद भाजपा उम्मीदवारों को जीत नहीं मिली। गोपीगंज में गगन कुमार तीसरे स्थान पर रहे, जबकि नई बाजार में सेकंड रनर अप रही। यहां हार जीत का अंतर बेहद कम रहा। इसे पार्टी अपनी खुद्दारी से जोड़कर देख रही है। पार्टी के उच्च पदाधिकारियों की मानें तो सपा, बसपा जैसे दूसरे दल सत्ता में होते तो हार-जीत के इस मामूली अंतर का फायदा उठा लेते। लेकिन, भाजपा इसमें विश्वास नहीं रखती। भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने कहा कि जनता का आदेश स्वीकार है। पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। फिर भी कमजोर बिंदुओं को खंगाला जाएगा, कि अपेक्षाकृत परिणाम क्यों नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें