फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलों से आधी-अधूरी सूचनाएं न दें

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाख जी कि अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार किसान ऋण मोचन योजना की प्रगति कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में ढिलाई न बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तय तिथि पर सभी कार्य पूर्ण हों अन्यथा संबधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। तहसीलों से आधी-अधूरी सूचना न देने की चेतावनी दी।
डीएम ने बताया कि जिले में 22 हजार किसानों को योजना से लाभान्वित किया जाएगा। पहले चरण में 3554 किसान लाभार्थियों को 22 करोड़ 42 लाख दिया जा चुका है। कहा कि शुरुआत में कार्य की प्रगति आप सभी की रुचि के कारण बहुत अच्छी थी किन्तु इस समय कार्य की प्राप्ति खराब है, जो गंभीर विषय है। डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि अपने-अपने तहसीलो की डेटा आधा अधूरा न भेजे। 26 अगस्त शाम तक उपलब्ध कराएं। जिन प्रकरण में लाभार्थी के हस्ताक्षर के बावजूद लेखपालों - कानूनगो के हस्ताक्षर पेंडिंग है। उन कार्मिकों की जिम्मेदारी तय करके डेटा समय से उपलब्ध कराएं। कोआपरेटिव बैंक के कृषक ऋण लाभार्थियों को अगले चरण में योजना से लाभान्वित कराया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान खरीद के लिए बनेंगे 16 क्रय सेंटर
ज्ञानपुर।
जिलाधिकारी विशाख जी की अध्यक्षता में धान क्रय केंद्रों के निर्धारण को लेकर बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने अपर जिलाधिकारी, तीनों उपजिलाधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता के अलावा क्रय एजेंसियों को खरीद की तैयारी करने को कहा। डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि 15 सितंबर तक धान क्रय केंद्र की सभी सुविधाएं हो जाए। 16 सेंटरों पर धान की खरीद की जाएगी। जिसमें खाद्य विभाग के पांच, पीसीएफ के दो, कर्मचारी कल्याण निगम के छह सेंटर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें